बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और पत्‍नी सुजैन खान के बीच 6 साल पहले तलाक हुआ था। लेकिन तलाक के बाद भी मौका कोई भी दोनों को साथ देखा गया है, हाल ही में दोनों एक साथ शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करते हुए नजर आए। आप में से कई लोग नही जानते होंगे की ऋतिक और सुजैन का तलाक 370 करोड़ में हुआ था। जो अब तक सबसे महंगे तलाक में से एक है।


दोनों भले ही अभी एक रिश्ते में नही है लेकिन अब वो पति और पत्नी की तरह साथ में ही नजर आते है। बीते दिन महाशिवरात्रि थी। इस पावन पर्व पर दोनों और भी करीब आ गए। सुजैन मुस्लिम होने के बाद भी भगवान शिव की भक्त है। ऋतिक उनके साथ ही मुंबई के एक शिव मंदिर में भगवान के दर्शन करने आये।

सुजैन और ऋतिक ने वहां जल से शिवलिंग का अभिषेक किया और फिर महाआरती भी की। अब ये सब देखकर ये लग रहा है कि ऋतिक रोशन और पत्‍नी सुजैन खान अब एक साथ रहकर आगे की जिंदगी जियेंगे।

Related News