इंटरनेट डेस्क| टीवी शो 'नागिन 3' इन दिनों पूरी तरह छाया हुआ है। 'नागिन 3' सीरियल की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। लेकिन 'नागिन 3' की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे अनीता हसनंदानी अपने पति के कंधे पर बैठी और रोहित एक्सरसाइज कर रहे हैं। अनीता पति के कंधे पर बैठकर मजे ले रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

वैसे बता स्टार्स अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते है। वो हर चीज़ टाइम से करते है। तभी तो वो इतने फिट और हैंडसम बने रहते है।

आपको बता दें, अनीता हसनंदानी 'नागिन 3' सीरियल में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में अनीता नागिन बनी है जो कि नागरानी बेला का बदला लेने में साथ दे रही हैं। 'नागिन 3' में अनीता के अलावा सुरभि ज्योति और पर्ल पुरी मुख्य किरदार में हैं।

Related News