बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली के हाई कोर्ट ने 3 महीेने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें पांच करोड़ लोन न चुका पाने की वजह के मामले को लेकर तीन महीने की सजा सुनाई है। कोर्ट में फैसला सुनाने के तुरंत बाद ही उन्हें पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था।

फिल्म रिलीज होने के बाद भी वह अपना कर्ज नहीं चुका पाए। बता दें कि इसी मामले को लेकर कुछ समय पहले कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को डेढ़ करोड़ का जुर्माना और छह महीने के सजा सुनाई थी। कोर्ट ने राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रूपए प्रति केस का जुर्माना लगाया था और उनके सात चेक बाउंस हो गए थे। अब इसी वजह से राजपाल यादव को 11 करोड़ रूपए का जुर्माना चुकाना था।

खबरों की माने तो अपनी फिल्म के लिए राजपाल यादव 2010 में दिल्ली के एक बिजनेस मैन से 5 करोड़ रूपए कर्ज लिए थे। लेकिन बाद मैं उन्होंने पैसे लौटाने के लिए चेक दिए जो कि बाउंस हो गए और इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट में मामला जाने के बाद राजपाल यादव को दोषी पाया गया और उन्हें सजा के तौर पर तीन महीने के सजा दी गई है।

Related News