मनोरंजन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा की शादी को एक महीना होने वाला है। इसी बीच उनके ससुराल से कुछ अनबन की खबर आई है। दरअसल बात ये हैं कि, अमेरिकन सिंगर डेमी लोवेटो और निक जोनस के बीच दरार आ गई हैं। जिसके पीछे की वजह हैं निक का प्रियंका के साथ शादी करना।

बताया जाता हैं कि, डेमी लोवेटो ने निक से प्रियंका के साथ शादी करने से मना किया था। लेकिन निक ने उनकी कोई बात नहीं मानी और प्रियंका के साथ शादी कर ली। बता दे डेमी, निक के भाई जो जोनस के संग अफेयर में रह चुकी हैं। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका हैं।

जो जोनस और डेमी के ब्रेकअप के बाबजूद निक और डेमी की दोस्ती बरक़रार थी। लेकिन निक का प्रियंका के साथ शादी करना डेमी को नागवार गुजरा हैं। इसी वजह से अब डेमी और निक के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं।

Related News