बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा काफी समय से हो रही है और यह भी काफी समय से सुनने में आ रहा है कि ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन दोनों में किसी ने अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

ये दोनों एक बार नहीं बल्कि कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं और एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते देखे गए हैं। हाल ही में ये खबर भी सामने आई है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जी हाँ अपने सही सुना। सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मलाइका अप्रैल माह में एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आया है कि इस कपल की शादी क्रिश्चियन परंपरा से चर्च में होगी। इनकी सेरेमनी प्राइवेट होगी और परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही इसमें शामिल होंगे। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने पत‍ि शकील संग क्र‍िश्च‍िन परंपरा से शादी की थी। तब भी मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था।

कुछ समय पहले मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ अर्जुन कपूर संग दिखाई दी थी। पहली बार ऐसा हुआ था जब इन दोनों के साथ मलाइका का बेटा अरहान भी था। इसके बाद ये दोनों साथ में स्विट्जरलैंड में भी स्पॉट हुए थे और वहां ये आकाश अंबानी और श्लोका के प्री-वैडिंग बैश के लिए पहुंचे थे।

कुछ दिन पहले ही जब वो करण जौहर के चैट शो कॉफी व‍िद करण में पहुंची थी तब करण ने उनसे पूछा था कि आपको अर्जुन किस तरह पसंद है तो उन्होंने जवाब दिया था कि, "मुझे अर्जुन हर तरह से पसंद है, 'द‍िस वे एंड दैट वे।''

Related News