बॉलीवुड जगत में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस है, जो बहुत ही खूबसूरत है। और ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस है, जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की मदद से खुद को खूबसूरत बनाया है। लेकिन आज हम उन एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने लिप्स की सर्जरी करवाकर खूबसूरती में चार चांद लगाई है। इन हीरोइनों को इस सर्जरी के बाद काफी लोगों ने पसंद किया और कई मूवीज़के ऑफर भी आए। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये हीरोइनें –

वाणी कपूर: वाणी कपूर को कौन नहीं जानता। वाणी पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ “शुद्ध देसी रोमांस” में नज़र आईं थी। लोगो ने उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया था। लेकिन उसके बाद बेफिक्रे फिल्म से पहले वाणी ने अपने लिप सर्जरी करवाई, वैसे बेफिक्रे फिल्म वाणी करियर की सबसे हिट मूवी है, और उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं।

अनुष्का शर्मा: बैंड बाजा बारात से फेम पाने वाली अनुष्का दो बार लिप सर्जरी करवा चुकी हैं। पहली सर्जरी के बाद उन्हें बेहद निराशा भरे रिव्यूज़ मिले, जिसके कारण उन्होंने एक बार फिर सर्जरी करवाई और अब अनुष्का के लिप्स का ये नया अवतार लोगों को भी बेहद पसंद आया।

प्रियंका चोपडा: प्रियंका चोपडा को कौन नहीं जानता, इस समय प्रियंका हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही हैं। लेकिन क्या कभी आपने प्रियंका की पहले की तस्वीर देखी हैं? आपको यकीन नहीं होगी की ये प्रियंका है। लेकिन लिप सर्जरी के बाद प्रियंका की खूबसूरती में मानो चार चांद लग गए हो।

Related News