बॉलीवुड जगत में प्यार और ब्रेकअप का सिलसिला चलता रहता है। वहीं बीते काफी दिनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर मीडिया में कई कयास लगाए जा रहे हैं। इन दिनों ऐसी खबर है, कि दोनों जल्द शादी करने वाले है। दूसरी तरफ अर्जुन और मलाइका भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर नहीं आते। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने आखिरकार इस रिश्ते पर बड़ा खुलासा कर ही दिया।

हाल में अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर से अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर बात की है। अर्जुन कपूर बताया कि वो मीडिया के अच्छे बर्ताव के कारण यह हिम्मत जुटा पाए हैं कि वो और मलाइका खुलकर साथ घूम सकें। अर्जुन कपूर ने कहा ‘मीडिया द्वारा दिए गए सम्मान की वजह से हम दोनों खुलकर सामने आ पाए हैं। इसी वजह से हम अपने रिश्ते को समाज में इतनी आसानी से एक्सेप्ट कर पाए है।

हालांकि, शादी की बात पूछे जाने पर अर्जुन कपूर ने ये साफ कर दिया कि उनका अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा इसमें अभी टाइम है। जब मैंने अपने रिश्ते को नहीं छुपाया है तो अपनी शादी को क्यों छुपाऊंगा?'

Related News