बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनसे पता चलता है कि वो लद्दाख में छुट्टियां मनाने गए थे। ऐसी की कुछ तस्वीरें हाल में रिया चक्रवर्ती ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिस कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि दोनों कालाकार साथ में लद्दाख गए थे।

बता दें कि दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि सुशांत और रिया ने कभी भी इस रिश्ते को कबूला नहीं है और पब्लिक में दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

रिया और सुशांत ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की है। दोनों तस्वीर में एक ही बच्चा नजर आ रहा है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने बारी-बारी उस बच्चे के साथ फोटो क्लिक की है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सुशांत सिंह छिछोरे फिल्म में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। वहीं, रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे में नजर आएंगी।

Related News