केरियर डेस्क। दोस्तों भारत में अधिकतर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में जुटे हैं। हम आपको बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें हमारे शरीर के अंगों से जुड़े भी कई सवाल शामिल होते हैं। हम आपको बता दें कि हमारे शरीर के अंगों से जुड़े कई सवाल ऐसे भी होते हैं जिनको देखकर कई बार प्रतियोगी भी हैरत में पड़ जाते हैं। दोस्तों कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चुका है कि मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी होती है, हालांकि कई प्रतियोगी इसका जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपिज होती है, जो की कान में होती है।

Related News