बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान बहुत जल्द बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली है। बहुत जल्द सुहान अपनी पढ़ाई खत्म कर भारत लौटेगी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनकी फैन फॉलोइंग किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। सुहाना स्टार किड्स में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। कभी इन्हें अपने कजिन की शादी में देखा जाता है तो कभी पार्टी में दोस्तों के साथ।

मौका कोई भी हो सुहाना का ड्रेसिंग सेंस और उनका लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सुहाना यूके के Ardingly College में पढ़ती है। यह कॉलेज दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। यहां दुनिया भर के देशों के बच्चे पढ़ने आते हैं।

सुहाना जिस कॉलेज से पढ़ाई कर रही है वो बहुत महंगा है। दुनिया भर के करोड़पतियों के बच्चे इस कॉलेज में आते हैं। इस कॉलेज में एक टर्म की पढ़ाई के लिए £11470 यानि 10,21,295 रुपये फीस है। यानी साल में 50 लाख से ज्यादा फीस भरनी होती है।

Related News