इंटरनेट डेस्क। कॉलेज सभी के लिए खास होता है और मेरे जीवन में भी कॉलेज हमेशा याद किया जाएगा। एक अच्छे गुजरे कल के रूप में। मैं अपनी कुछ यादों के बारे में बताना चाहूंगा जो मैं फिर से जीना चाहता हूं। फिर से कॉलेज की क्लासों और हॉस्टल कमरों में जाना चाहता हूं।

नोट्स की लास्ट डेट फोटोकॉपी:

एक अच्छे छात्र होने के बावजूद, मैं हमेशा उन लोगों में से एक था जो अंतिम मिनट में महत्वपूर्ण नोट्स फोटोकॉपी किया करते थे। और उसके लिए एक ऐसे लड़के को खोजा जाता था जिसने सब कुछ कॉपी किया है और उसे दो घंटे तक अपनी पुस्तक उधार देने के लिए विनती करते थे ताकि मैं जल्दी से फोटोकॉपी कर सकता हूं।

लेक्चर का रीशेड्यूल होना

मुझे इसकी बहुत याद आती है। हर दिन मैं क्लास प्रीफेक्ट के एक एसएमएस भेजने की उम्मीद करता हूं कि वो कहे कि लेक्चर नहीं होगा या बाद में होगा। एक बार तो ऐसा मेरे जन्म दिन पर हुआ और मैं बहुत खुश था।

लेक्चर बंक करना

क्लासें बंक करना और मूवी देखने जाना। क्या मजा आता था। फुल मस्ती करते हुए हॉल में पहुंचते थे और मस्ती करते हुए ही लौटते थे। क्या दिन थे वो भी। कभी कभी पकड़े जाते तो अलग ही मजा आता।

वो क्लास की लड़की को पसंद करना

मुझे कॉलेज में हर दूसरी लड़की पर क्रश होने की याद आती है। हम हमेशा लड़कियों के बारे में बात करते थे। भी बात करने की हिम्मत नहीं हुई। उस क्रश को छिपकर देखना आज भी याद है।

Related News