अगर आप एक कमर्शियल पायलट बनने का सपना रखते हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल में उसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आप एक कमर्शियल पायलट कैसे बन सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा। तो आइए जानते हैं।

एक कमर्शियल पायलट बनने के लिए सबसे पहले आपको डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फ्लाइंग ट्रेनिंग लेनी होगी। जिन इंस्टिट्यूट में ये ट्रेनिंग दी जाती है उन्हें फ्लाइंग स्कूल कहते हैं।

पूरे भारत में कई फ्लाइंग स्कूल हैं जो अलग अलग फ्लाइंग ट्रेनिंग कार्यक्रम प्रदान करते हैं। ऐसे फ्लाइंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को अलग अलग फ्लाइंग लाइसेंस जैसे एसपीएल (छात्र पायलट लाइसेंस), पीपीएल (निजी पायलट लाइसेंस) और सीपीएल (कमर्शियल पायलट लाइसेंस) दिए जाते हैं।

फ्लाइंग स्कूल में भर्ती होने के लिए कैंडिडेट के पास 12वीं पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) विषयों में कम से कम 50% मार्क्स होना जरूरी है।

फ्लाइंग स्कूल कैंडिडेट्स को सेलेक्ट करने के लिए एंट्रेंस टेस्ट भी कंडक्ट करवाता है। इस एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने के लिए कैंडिडेट्स को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। इन सभी लेवल्स को क्लियर कर लेने के बाद कैंडिडेट्स का सेलेक्शन स्कूल के लिए होता है।

आइए इन लेवल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

योग्यता-

जैसा कि हमनें पहले आपको बताया कि किसी फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेने के लिए आपको 10 + 2 क्लास को कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ क्लियर करना होगा।

एंट्रेंस एग्जाम और मेडिकल एग्जाम-

यदि आप एक फ्लाइंग स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो और योग्य हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आपको डीजीसीए द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करनी होगी जिसके बाद आपका एक मेडिकल टेस् लिया जाएगा।

फ्लाइंग स्कूल में ट्रेनिंग में शामिल हों-

एक बार जब आप फ्लाइंग स्कूल में शामिल हो जाते हैं, तो कैंडिडेट को फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए जाना होता है। एक सीपीएल प्राप्त करने के लिए, आपको फ्लाइंग के 200 घंटे पूरे करने होते हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट को सीपीएल सर्टिफिकेट मिलता है। अब आप नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।

क्या होती है फीस?

फ्लाइंग स्कूल आमतौर पर फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए 25-50 लाख रुपये तक चार्ज कर सकते हैं। यह आंकड़ा अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग हो सकता है।

Related News