इस स्टोरी में हम आपको उन 5 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है। ये लोग पूरी दुनिया में फेमस होने से पहले अजीबो-ग़रीब नौकरियां करते थे। जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग सिर्फ अपने सपनों के पीछे भागते हैं, सफलता उन्हें ही मिलती है। लेकिन कुछ लोगों की शुरूआत कहीं और से होती हैं और पहुंच जाते हैं कहीं और। इन फेमस लोगों से हमें यही सीख मिलती है कि किसी भी काम को छोटा मत समझिए, क्या पता कौन सा दरवाज़ा आपके लिए भाग्यशाली साबित हो। जो आपको सफलता के मुकाम तक ले जाए। दुनिया के इन 5 फेमस लोगों की करियर यात्रा कुछ इस प्रकार रही है।

1-हिटलर

दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर ने दशकों तक जर्मनी पर राज किया। तानाशाही से पहले हिटलर विएना में एक पेंटर का काम किया करते थे। हिटलर पोस्टकार्ड्स की तस्वीरों की पेंटिंग बनाकर उन्हें पर्यटकों को बेचने का काम करता था।

2- बेनिटो मुसोलिनी

फ़ासिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी इटली पर हुकूमत करने से पहले एक लेखक थे। लेकिन उनका लेखन करियर बिल्कुल फ़्लॉप रहा। बेनिटो मुसोलिनी ने रॉनल्ड रीगन पर एक उपन्यास भी लिखा था।

3- रॉनल्ड रीगन

अमरीका के जाने-माने राष्ट्रपति रॉनल्ड रीगन पहले हॉलीवुड फिल्मों में सुपरस्टार थे। रीगन ने अमेरिकी प्रेसिडेंट बनने से पहले तकरीबन 50 फिल्मों में काम किया था।

4- फ़िडेल कैस्ट्रो

क्यूबा के क्रन्तिकारी राजनेता फ़िडेल कैस्ट्रो को दुनिया का हर साम्यवादी जरूर जानता है। देश की सत्ता संभालने से पहले फ़िडेल कैस्ट्रो ने बेसबॉल में अपना भाग्य आजमाया था, लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी। खैर, यह अच्छा ही रहा कि देश चलाने का हुनर कैस्ट्रो बेहतर तरीके से जानते थे।

5- सिल्वेस्टर स्टैलोन

हॉलीवुड के सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन के प्रसंशकों की गिनती नहीं की जा सकती है। फिल्मों में चमकने से पहले सिल्वेस्टर स्टैलोन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क ज़ू में शेरों के पिंजरे साफ़ किया करते थे। शेरदिल होना उन्होंने वहीं से सीखा।

Related News