सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने आज 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की। भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी की गई है। आधिकारिक पोर्टल पर कुछ समय पहले जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, 14 अक्टूबर को भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी थी।

भारी बारिश के साथ आज 15 अक्टूबर के लिए नगर निगम द्वारा एक चक्रवात चेतावनी जारी की गई है। इसलिए, छात्रों को सुरक्षा और संभावित असुविधा को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज 15 मई को होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। एसपीपीयू ने अपने अद्यतन में इन रद्द परीक्षाओं के लिए शीघ्र ही नया कार्यक्रम जारी करने की जानकारी दी।

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय और विभिन्न डिग्री कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू हुई थीं। हालांकि, तकनीकी कठिनाई के कारण कुछ पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं 17 अक्टूबर को परीक्षा विभाग द्वारा स्थगित करने की घोषणा की गई थी। 2.5 लाख छात्रों को एसपीपीयू परीक्षाओं में शामिल होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइस चांसलर नितिन करमाकर ने जानकारी दी थी कि जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे पाएंगे, उन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

Related News