इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजे हैं जिनमे से कुछ सामान्य है तो कुछ बेहद अजीब है। हम सोचते हैं कि ऐसा क्यों होता है? लेकिन इसका सवाल ना तो हमारे पास है और ना ही विज्ञान के पास। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप दंग रह जाएंगे और विज्ञान के पास भी इनका कोई जवाब नहीं है।

पक्षियों का प्रवास

आकाश में उड़ते हुए पक्षियों का झुंड एक बहुत ही प्रेरणादायक दृश्य है। हम बिना पक्षियों के आकाश की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रवास की बात करें तो किसी भी जाति के लिए, गर्मी और सर्दी के निवास स्थानों के बीच एक बड़े स्तर पर किया गया आवधिक गमन-आगमन है। ये पक्षियों के जीवन चक्र में शामिल है। लेकिन किसी खास मौसम में ये पक्षी प्रवास के लिए इतनी अधिक दुरी कैसे तय कर लेते हैं और वहां तक कैसे जाते हैं? ये जवाब किसी के पास नहीं है। ना ही उनके पास ऐसा कोई टूल होता है तो भला उन्हें रास्ता कैसे याद रहता है? इसका पता आज तक विज्ञान भी नहीं लगा पाया है।

बिना ऑक्सीजन के रहने वाले जीव

वायुमंडल कई गैसों के मिश्रण से बना हुआ है। इनमें सबसे आवश्यक गैस ऑक्सीजन है। इन गैसों में सबसे जरूरी गैस ऑक्सीजन है। ऑक्सीजन के बिना हम जिन्दा नहीं रह सकते हैं और ना ही अपने जीवन की कल्पना कर सकते हैं। लेकिन पृथ्वी पर ही कुछ ऐसे जीव भी हैं जो बिना ऑक्सीजन के जीवित हैं। ये बैक्टीरिया की ऐसी प्रजातियां हैं जिन्हे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा कैसे संभव है इसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।

एलियंस का रहस्‍य

धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन की हमेशा बात होती रही है। इनकी हमारी पृथ्वी पर आने की बात भी कही गई है। एलियन देखे जाने और उड़नतश्तरी के आने के दावे भी किए गए हैं लेकिन वैज्ञानिकों को साफ़ तौर पर इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।

चुम्बक के ध्रुव

यह भी विज्ञान का एक अनसुलझा रहस्य है। आप चुम्बक को 100 या हजार टुकड़ों में बाँट लेंगे तो भी इसके उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव होते हैं। यदि आप चुंबक को धागे से बाँध कर लटका दें तो भी यह उत्तर दक्षिण की ओर झूलती रहेगी। लेकिन ऐसा क्यों है ये अभी भी अनसुलझा रहस्य है।

Related News