कहा जाता है कि शिक्षक के साथ छात्र का रिस्ता बहुत ही पवित्र होता है। गुरु का ज्ञान छात्र को जीवन में सफता की ऊंचाई पर ले जाता है। लेकिन आज हम आपको शिक्षक की एक ऐसी घटना बता रहे हैं। जिसे जानकर आप हैरान रह जाओगे। यह सारी घटना हजारीबाग जिले के 1 प्राथमिक विद्यालय से सामने आई है। यहां पर एक अख्तर हुसैन नाम के अध्यापक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली कोमल नाम की छात्रा को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार जब लड़की गणित के सवाल को हल करके शिक्षक को दिखाने के लिए गई तो शिक्षक का गुस्सा फूट पड़ा। इससे पहले की लड़की कुछ बोल पाती शिक्षक ने लड़की को डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई करने की वजह से यह लड़की इतनी ज्यादा घायल हो गई कि इसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा।

यह मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया। तो इस स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिन्हा ने कहा कि उन्होंने शिक्षक से इस पूरे मामले के बारे में पूछताछ की है जब आरोपी से पूछा गया तो उसने बताया कि छात्रा को बहुत बार समझाने के बाद भी सवाल हल नहीं कर पाई तो गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई कर दी।

Related News