नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ऐसी जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

SSC CGL की परीक्षा हमारे देश में सर्वाधिक छात्रों द्वारा दी जाने वाली परीक्षाओं में से एक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिकतर छात्र ये परीक्षा देते है और हर साल हजारों युवा इसकी तैयारी शुरू करते है। तैयारी शुरू करने वाले इन छात्रों के मन में यह सवाल जरूर होता है कि क्या इस परीक्षा को पहली बार में पास किया जा सकता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका जवाब है कि इस परीक्षा को पहली बार में पास करना आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको SSC CGL परीक्षा से जुड़े कुछ टिप्स बता रहे है जिनकी मदद से आप इसे पहली बार में पास कर सकते है।

परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आपको परीक्षा के नोटिफिकेशन में दिए गए सिलेबस से अच्छी तरह से अवगत होना चाहिए। यह एकमात्र कुंजी है, जो तैयारी शुरू करने में आपको बहुत मदद कर सकती है। अगर आप तैयारी की शुरुआत में सिलेबस के पता नहीं करते है तो ऐसा हो सकता है कि तैयारी के दौरान आप कुछ विषय छोड़ दें जो कि परीक्षा में पास होने के लिए महत्वपूर्ण होते है।

हर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की तरह SSC CGL की तैयारी में भी सही किताबों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको हर सेक्शन के लिए सिर्फ एक किताब ही पढ़नी चाहिए। एक ही विषय के लिए कई पुस्तकें पढ़ना महंगा और समय खर्च करने वाला होता है इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

परीक्षा की तैयारी के दौरान नोट्स बनाना बहुत जरुरी होता है। अच्छे नोट्स बनाना आपको तैयारी के दौरान जरुरी चीज़ें समझने में मदद करेगा। नोट्स बनाने से आपका ध्यान बढ़ता है और इस से आपके कौशल में भी वृद्धि होती है।

सिलेबस में शामिल टॉपिक्स की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर सकता है। जिन विषयों में आप कमजोर है, उन्हें अधिक से अधिक समय दें और अपनी स्पीड भी बढ़ाएं।

पिछले साल के पेपर और मॉक पेपर भी इस परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पिछले साल के पेपर हल करने से आपको परीक्षा में आने वाले सवालों के बारे में अंदाजा हो जाता है। साथ ही मॉक टेस्ट देने से आपको परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानने को मिल सकती है।

पढ़ाई और नोट्स बनाने के साथ साथ पहले से पढ़ी हुई चीज़ों का रिवीजन करना भी परीक्षा में पास होने के लिए फायदेमंद होता है। वास्तव में सभी चीज़ों को फिर से पढ़ना संभव नहीं होता है और यही कारण है कि नोट्स का रिवीजन करने से परीक्षा की तैयारी और भी बेहतर हो सकती है।

Related News