इंटरनेट डेस्क। एक दशक से यह माना जाता रहा है कि किसी क्षेत्र में प्रोशेनल लोगों की संख्या सिर्फ पेशेवर कोर्स करने वालों के यहां से ही निकलती है। कुछ समय पहले तक ये भी माना जाता था कि आर्ट में पढ़ने वाले लोग अपने समकक्षों से किसी ना किसी लेवल पर कम थे।

हालांकि, यह बात आज सच होने से बहुत दूर है। यहां तक ​​कि आंकड़े भी बताते हैं हालांकि भारत में आर्ट कॉलेजों की संख्या बहुत कम है लेकिन फिर भी आर्ट कॉलेजों में सीटों की संख्या भरते हुए देर नहीं लगती है। कई बार ऐसा होता है कि आर्ट कॉलेजों की सीटें अन्य कॉलेजों की तुलना में तेजी से भरती है।

चूंकि अब परिणामों का दौर खत्म हो गया है और देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कट ऑफ जारी होने का दौर चल रहा है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के टॉप 5 आर्ट कॉलेजों के बारे में, आइए जानते हैं।

1. सेंट स्टीफन कॉलेज, नई दिल्ली

1 फरवरी, 1881 को स्थापित, सेंट स्टीफन दिल्ली का सबसे पुराना कॉलेज है। यह पहले कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध था और बाद में पंजाब विश्वविद्यालय में। 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही यह इसके मूल घटक कॉलेजों में से एक बन गया।

2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, नई दिल्ली

अकादमिक उत्कृष्टता और उपलब्धि के लिए एलएसआर आज सोशल साइंस, आर्ट और कॉमर्स के बेहतरीन संस्थानों में से एक है, जबकि यहां बीएससी कोर्स भी करवाया जाता है। पेशेवर कोर्स में इस कॉलेज की पकड़ काफी अच्छी है।

3. हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली

इस कॉलेज में लगभग 120 फेकल्टी और 2,000 से अधिक छात्रों का दावा है। कॉलेज को अपने कुशल और बहुत ही सहायक गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों पर भी गर्व है। यहां साइंस, आर्ट और सोशल साइंस जैसे कोर्स करवाए जाते हैं।

4. मिरांडा हाउस, नई दिल्ली

मिरांडा हाउस, महिलाओं के लिए एक आवासीय कॉलेज है जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख महिला संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना 1948 में तत्कालीन कुलगुरू सर मॉरीस ग्वियर ने की थी वहीं इसके लिए नींव का पत्थर लेडी एडविना माउंटबेटन ने रखा था। मिरांडा हाउस 2,500 से अधिक छात्रों को आर्ट और साइंस कोर्सेज करवाता है।

5. किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली

1954 में स्थापित किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी), सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक और बहिर्वाहिक गतिविधियों के उद्देश्यों के लिए, दिल्ली विश्वविद्यालय के शानदार कॉलेजों में से एक है। कॉलेज में 19 विभाग, 15 ऑनर्स कोर्स सहित 21 ग्रेजुएशन कोर्स करवाए जाते हैं। यह दिल्ली विश्वविद्यालय में एकमात्र कॉलेज है जो ग्रेजुएशन लेवल पर बीएससी केमिस्ट्री कोर्स करवाता है।

Related News