आईएएस, आईपीएस और आईएएस अधिकारी बनना इतना आसान नहीं है। ये सबसे प्रतिष्ठित पद हैं जिनके लिए आपको यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है। यह परीक्षा काफी कठिन होती है। लेकिन बहुत से लोगों को इनकी सैलरी और काम को ले कर कंफ्यूजन रहता है। आइये जानते हैं कि इन अधिकारीयों के क्या काम होते हैं और इन्हे सैलरी किस आधार पर मिलती है।

आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) - सिविल सेवा परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को आईएएस की पोस्ट मिलती है। आईएएस अधिकारी का काम संसद में लागू होने वाले कानून को अपने इलाके में लागू करवाना होता है। इनका काम नए कानून बनाना भी होता है। आईएएस अधिकारी अंडर सेकेट्री, कैबिनट सेकेट्री आदि के पद पर भी कार्यरत हो सकते हैं।

आईपीएस (इंडियन पुलिस सर्विस)- आईपीएस अधिकारी का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है। ये अपने इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं। आईपीएस एसपी से लेकर आईजी, डेप्यूटी आईजी, डीजीपी तक बनाए जाते है।

आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस)- यह सरकार के टेक्निकल फंक्शन को देखते हैं। इसलिए टेक्निकल पद के कारण इन्हे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की आवयश्कता होती है जबकि अन्य पदों के लिए केवल ग्रेजुशन की डिग्री होना ही काफी है।आईईएस अधिकारी डिपार्टमेंट ऑप सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आई को संभालते हैं।

आईएफएस- आईएफएस विदेशी मामलों को लेकर काम करते हैं। इनका काम विदेश मंत्रालय में होता है। लेकिन इसके लिए 3 साल की ट्रेनिंग भी लेनी होती है। आईएफएस अधिकारी डिप्लोमेसी से जुड़े मामलों में काम करते हैं।

आईएएस अधिकारी की सैलरी: आईएएस अधिकारी के वेतन की बात करें इसके लिए कई सारे पड़ाव और संरचनाएं होती है। एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ती जाती है। आईएएस अधिकारी जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल के आधार पर अलग अलग सैलरी प्राप्त करते हैं। आईएएस अधिकारी भी एचआरए (मूल या आधिकारिक आवास का 40 प्रतिशत) के हकदार होता है, इसके अलावा इन्हे डीए और टीए भी मिलता है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को कैबिनेट सेकेट्री, सुपर टाइम स्केल, अपेक्स आदि के आधार पर वेतन मिलता है।

आईपीएस अधिकारी की सैलरी: आईपीएस अधिकारियों को भी पीएफ, हेल्थकेयर सर्विसेज, ग्रैच्युटी, निवास, , आजीवन पेंशन परिवहन, घरेलू कर्मचारियों, अध्ययन की छुट्टियां, सर्विस क्वार्टर और कई अन्य सेवानिवृत्ति सुविधाएं दी जाती हैं।

Related News