इंटरनेट डेस्क. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी UPAVP AE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

1. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के - 16 पद,

2. असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के - 4 पद,

3. जूनियर इंजीनियर (सिविल) के - 150 पद

4. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के - 12 पद।

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

* इन तिथियों का रखें खास ध्यान :

1. आवेदन शुरू होने की तिथि : 29 जुलाई 2022

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 अगस्त 2022

* इस तरह करे आवेदन :

इन पदों पर आवेदन करने योग्य अभ्यर्थी UPAVP JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर 4 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

* चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35000 रुपए महीने और अन्य पदों के लिए 22000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा

Related News