इंटरनेट डेस्क. बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवकों के लिए बंपर नौकरी निकाली है। यहां अमीन और क्लर्क के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2506 पदो पर भर्ती की जाएगी। ये वैकेंसीज रेवेन्यू एंड लैंड रिफॉर्म्स डिपार्टमेंट ऑफ बिहार के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आइए इस लेख के माध्यम है इस वैकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

1. अमीन के - 1944 पद

2. कानूनगो के - 240 पद

3. क्लर्क के - 226 पद

4. असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के - 96

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर और कानूनगो के पद पर अफ्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अमीन के पद पर सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर आवेदन के पात्र हैं। जबकि क्लर्क के लिए ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 साल तय की गई है। अलग-अलग वर्गों को आयु सीमा में अलग-अलग छूट मिलेगी।

* इन तिथियों का रखें खास ध्यान :

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 27 सितंबर 2022

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि - 21 अक्टूबर 2022

* इस तरह करें आवेदन :

1. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी dlrs.bihar.gov.in पर।

2. इसके बाद यहां होमपेज पर आपको एक सेक्शन दिखेगा जिस पर लिखा होगा, ‘What’s New’ इस पर क्लिक करें।

3. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको एप्लीकेशन लिंक दिखाई देगा। एप्लीकेशन लिंक 27 सितंबर 2022 के बाद एक्टिव होगा।

4. इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करने पर फिर एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

5. रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Related News