स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5008 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी SBI Clerk Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जाते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

1. जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के - 5008 रिक्त पद

* किस वर्ग के लिए कितने पद :

1. सामान्य वर्ग के लिए - 243 पद,

2. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए - 1165 पद,

3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए - 490 पद,

4. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 743 पद,

5. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए - 467 पद।

* आवेदन करने के लिए आवशयक शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट

होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

* इन तिथियों का रखें खास ध्यान

1. आवेदन शुरू होने की तिथि : 7 सितंबर 2022

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 सितंबर 2022

* यहां करें आवेदन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 7 सितंबर से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

* आवेदको के लिए आवेदन शुल्क :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Related News