इंडियन कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड में कुल 7 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य उम्मीदवार ICG Recruitment 2022 के लिए 9 जुलाई 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आइए जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

1. मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर के 5 पद,

2. स्प्रे पेंटर के 1 पद,

3. मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

* आवेदन करने के लिए आयु सीमा :

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* इस तरह होगा चयन :

भारतीय कोस्ट गार्ड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना है।

* चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन :

ग्रुप सी के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Related News