भारतीय नौसेना ने नाविक के 2500 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वे सारी जानकारी हमारी इस खबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं रिक्रूटमेंट से जुड़ी पूरी डिटेल्स के बारे में।

पदों का विवरण

विभाग का नाम: इंडियन नेवी

पदों के नाम: सेलर ऑफ सीनियर सेकंडरी

पदों की संख्या: 2500 पद

एलिजिब्लिटी: कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। सब्जेक्ट्स में केमेस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस होना जरुरी है।

एज लिमिट: 01 अगस्त 1998 के अनुसार कैंडिडेट्स की उम्र 01 अगस्त 1998 से 31 जुलाई 2002 के बीच होनी चाहिए।

क्या होगा आवेदन फीस

अप्लाई करने के लिए जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स को 205 रुपये और ST/SC कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट: 30 दिसंबर

कैसे होगा सेलेक्शन

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (PFT) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

सैलरी: 21,700 से 69,100 रुपये

कैसे करें अप्लाई

- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

- यहाँ होम पेज पर करियर और जॉब सेक्शन पर क्लिक करें उसके बाद 'Become a Sailor' पर क्लिक करें।

- उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और इन पदों के लिए अप्लाई कर दें।

Related News