भारत देश में एक से बढ़ कर एक टेलेंटेड लोग हैं और इन्ही ने अपने नाम कई अनोखे रिकार्ड्स भी दर्ज कर रखे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अनोखे रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के नाम दर्ज हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1. दुनिया का सबसे महंगा सूट
नरेंद्र मोदी के नाम दुनिया का सबसे महंगा सूट पहनने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एक मीटिंग के दौरान यह सूट पहना। जब इस सूट की नीलामी हुई तो यह 4.31 करोड़ में बिका। इस सूट को गुजरात के हीरा व्यापारी लालजी भाई तुलसीबाई पटेल ने खरीदा था।

2. सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड
सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज है और गुजरात के जामनगर में रहने वाले दगदू सेठ ने 2012 में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जिसका वजन 145 किलो था। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह रोटी कितनी बड़ी होगी।

3. नाक से टाइपिंग
हैदराबाद में रहने वाले खुर्शीद हुसैन ने अपनी नाक से सबसे तेज टाइपिंग करने का रिकॉर्ड बनाया। खुर्शीद ने 47 सेकंड में 103 अक्षर टाइप किए। इसलिए भारत में अनोखे और अलग टेलेंट की कोई कमी नहीं है। लोगों में काफी टेलेंट है इसी कारण भारत के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है।

4. दुनिया की सबसे छोटी महिला
ज्योति जो दुनिया की सबसे छोटी महिला है भारत की रहने वाली है। उनकी हाइट केवल 61.9 5 सेंटीमीटर या लगभग 2 फीट है।

5. दुनिया में सबसे ऊंची पगड़ी
पंजाब में रहने वाले अवतार सिंह मौनी की पगड़ी सबसे भारी और ऊँची पगड़ियों में है। गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनकी इस पगड़ी के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस पगड़ी की लंबाई लगभग 645 मीटर है। वजन में यह 45 किलो है।

6. सबसे अधिक भीड़ योग करने के लिए इक्क्ठा हुई
21 जून, 2015 को, प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में, लगभग 35,985 लोगों ने राजपथ (दिल्ली) पर योग दिवस के अवसर पर भाग लिया। पहली बार दुनिया में इतने सारे लोगों ने एक साथ योग किया और यह भी एक अनोखा रिकॉर्ड है।

Related News