आज हमारे देश में बहुत सारी बड़ी यूनिवर्सिटीज है जिनका नाम दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज में शुमार है। इन यूनिवर्सिटीज में कई कोर्स ऑफर किये जाते है और इनमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते है। लेकिन फिर भी कई हमारे देश के कई छात्रों का सपना विदेश में जाकर पढ़ना होता है। हालाँकि कई छात्र ज्यादा फीस और विदेश में रहने इत्यादि जैसे खर्चों की वजह से अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाते है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में बता रहे है जिनको पढाई के लिए बेस्ट माना जाता है और भारतीय छात्र यहाँ फ्री में पढ़ सकते है।

जर्मनी - जर्मनी का नाम पढ़ाई करने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। हर साल कई देशों से लाखों छात्रों जर्मनी में पढ़ने के लिए आते है। जर्मनी में दुनिया की कई टॉप यूनिवर्सिटीज है जिनमें पढ़ाई के लिए बहुत कम फीस ली जाती है और कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा आप इस देश में पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते है।

स्वीडन - उच्च शिक्षा के लिए स्वीडन को दुनिया में सबसे अच्छे देशों में से एक माना जाता है। इस देश में कई यूनिवर्सिटीज फ्री में पीएचडी और रिसर्च करवाती है और यहां पर पढ़ने के लिए छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इस देश में पीएचडी के लिए भारतीय छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाती है।

नॉर्वे - नॉर्वे को उच्च शिक्षा के लिए अच्छा माना जाता है। इस देश में आप ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी तक की पढाई फ्री में कर सकते है। हालाँकि इस देश में फ्री में पढ़ने के लिए आपको इस देश की भाषा आना जरुरी है।

फ़िनलैंड - नॉर्वे की तरह ही फ़िनलैंड में भी आप फ्री में पढाई कर सकते है लेकिन इस देश में पढाई करने के लिए भी आपको यहाँ की भाषा आना जरुरी है। इसके अलावा अगर आप इंग्लिश में पढ़ाई करते है तो आपको यहाँ ट्यूशन फीस भी चुकानी होगी।

Related News