आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ब्रिटीशकाल में अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। आजादी के दिनों से ही पं. जवाहर लाल नेहरू के सबसे खास दोस्तों में शुमार किए जाने वाले इस फ्रीडम फाइटर का नाम था महावीर त्यागी।

इन सभी महिलाओं के साथ रहे फिरोज गांधी के नाजायज रिश्ते!

13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग कांड के बाद महावीर त्यागी ने ब्रिटीश सैन्य अधिकारी की नौकरी छोड़कर महात्मा गांधी की राह पकड़ ली और असहयोग आंदोलन तथा भारत छोड़ो आंदोलन तक कुल 11 बार जेल गए। देश के स्वतंत्र होने के बाद महावीर त्यागी कांग्रेस पार्टी से सांसद बने तथा उन्हें मंत्री भी बनाया गया। पं. जवाहर लाल नेहरू और महावीर त्यागी की दोस्ती बहुत मशहूर थी।

सोनिया को कांग्रेस प्रेसीडेंट चुने जाने पर हरियाणा सीएम बोले "ये तो ऐसा है जैसे खोदा पहाड़ और निकली चुहिया"

एक बार महावीर त्यागी ने पं. नेहरू से पूछा कि ऐसी क्या वजह है कि आप जहां भी जाते हैं, आपको महिलाएं घेर लेती हैं। तब पं. नेहरू ने कहा कि तुम्हें जलने की जरूरत नहीं, उनको मर्द की असली पहचान पता है। ठीक इसी तरह एक बार पंडित जवाहर लाल नेहरू ने त्यागी को लंच पर बुलाया।

इस दौरान महावीर त्यागी ने देखा कि नेहरू जी सेब छीलकर खा रहे थे। महावीर त्यागी ने कहा कि पंडित जी सेब के असली तत्व तो छिलकों में ही है। इस पर पं. नेहरू ने तपाक से उत्तर दिया, इसीलिए तुम्हारे लिए सेब के छिलके एकत्र किए जा रहा हूं।

Related News