द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी के लेखक कैथरीन फ्रेंक ने फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी के दाम्पत्य जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी शादी से पहले ही एक पति पत्नी की तरह रहने लगे थे। जब इंदिरा ने अपने और फिरोज के रिश्ते का जिक्र अपने पिता जवाहरलाल नेहरू से किया तो वो इस रिश्ते के एकदम खिलाफ थे और उन्होंने इस बात को नकार भी दिया था।

हालाकिं वो इस रिश्ते से नाखुश ही थे लेकिन बेटी इंदिरा की जिद के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े और ऐसे में जवाहर लाल नेहरू ने इंदिरा और फिरोज की शादी को मूक स्वीकृति प्रदान कर दी।

इंदिरा गांधी की जान बचाने के लिए उन्हें चढ़ाया गया था 80 बोतल खून

कैथरीन फ्रेंक अपनी किताब इंदिराः द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी में लिखते हैं कि फिरोज गांधी बिंदास जिंदगी जीने वाले शख्स थे। इंदिरा के अलावा उनके कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। उन्होंने खुद इंदिरा गांधी को प्रपोज किया था और इंदिरा ने उन्हें पहली बारी में मना कर दिया था। लेकिन फिरोज ने अपनी कोशिशें जारी रखी और अंत में इंदिरा ने उन्हें हां कह दिया। इन दोनों ने शादी की और शादी के 1 साल में ही दोनों के बीच अनबन लगी।

बाद उन दिनों की है जब साल 1941 में इंदिरा गांधी के गर्भ में राजीव गांधी पल रहे थे। इंदिरा को जब इस बात का पता चला कि उनके पति का अन्य महिलाओं के साथ भी अफेयर हैं तो उन्होंने दूरियां बनाना शुरू कर दिया।

इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने क्यों गोली मार कर की उनकी हत्या, जानिए कारण

कैथरीन फ्रेंक के मुताबिक, फिरोज गांधी के रोमांटिक रिश्ते संसद की ग्लैमर गर्ल के नाम से पॉपुलर तारकेश्वरी सिन्हा तथा सांसद सुभद्रा जोशी के साथ भी रहे। इसके अलावा आल इंडिया रेडियो में काम करने वाले एक खूबसूरत नेपाली तलाकशुदा महिला भी फिरोज की गर्लफ्रेंड्स में शामिल थी।

Related News