भारत की थल सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक माना जाता है। देश के जवान हर परिस्थिति में सीमा पर खड़े रहते हैं और देश की सुरक्षा करते हैं। जवानों को ऐसे हालातों में डटे रहने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बेहद जरूरी है।

क्या आप जानते हैं कि हमारे जवान हर समय ऐसे तैयार क्यों रहते हैं। जंग के दौरान उन्हें कई तरह के वातावरण में रहना होता है तो उनके लिए मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेट्री में खास खाना तैयार किया जाता है जो खराब नहीं होता।

मील-

जवानों के खाने की बात करें तो उन्हें भोजन में चपाती, वेज पुलाव, सूजी का हलवा, आलू मटर की सब्जी आदि लेनी होती है और इसकी एक निर्धारित मात्रा उन्हें दी जाती है।

कुछ ऐसा है पीएम मोदी का खानपान, जानिए उनकी पसंदीदा डिशेज के बारे में

कैलोरी पैक-

कैलोरी पैक में 1520 कैलोरी की डाइट होती है। जिसमें 100 ग्राम सूजी के हलवे के साथ वे वेज पुलाव लेते हैं।

सर्वाइव करने के लिए डाइट-

विपरीत हालातों में जब जवानों को कई कई दिन तक जंग के मैदान में रहना होता है तो उन्हें 100 ग्राम के 2 सॉफ्ट बार के साथ शुगर चिक्की और गुड दिया जाता है।

सरकार ने AADHAAR को लेकर की बड़ी घोषणा, इन बदलावों पर लगाई पाबंदी, तुरंत जान लें

फिल्ड के बाहर जवान खाते हैं ये सब

ब्रेकफास्ट-

ब्रेकफास्ट के समय जवानों को चाय के साथ 2 पराठें दिए जाते हैं। इसके साथ सब्जी और उबले अंडे भी उनके ब्रेकफास्ट में शामिल होते हैं।

जब बगदादी का गंदा अंडरवीयर बन गया उसकी जान का दुश्मन, जानिए कैसे

भोजन-

भोजन में वो सामान्य तौर पर रोटी, सब्जी, दाल, चावल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खास आयोजनों पर उनको नॉनवेज भी परोसा जाता है।

Related News