नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बन रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से मोदी मैजिक देखा गया। अभी तक आए रुझानों में एनडीए 300 प्लस पर है। 2014 की तरह इस बार भी मोदी की सुनामी देखी गई। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे राज्य है जहां उनका जादू नहीं चल सका। हालांकि ये तीनों राज्य दक्षिण भारत से है।

तमिलनाडू
तमिलनाडू में मोदी का मैजिक नहीं चल सका। भाजपा ने यहां अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लडा था। लेकिन मोदी का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। तो वहीं विपक्ष ने कांग्रेस ने द्रमुक के साथ चुनाव लडा और भाजपा—अन्नाद्रमुक को मात दी। हालांकि भाजपा को इस समझौते का कोई फायदा नहीं हुआ।


केरल

दक्षिण भारत का केरल राज्य में भी भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ। इस बार कयास लगाया जा रहा था कि यहां पर मोदी मैजिक देखने को मिल सकता है। लेकिन मोदी मैजिक देखने को नहीं मिला। यहां भाजपा और संघ की मेहनत का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

आंध्रप्रदेश
आंध्रप्रदेश में मोदी मैजिक देखने को नहीं मिला। चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा और मोदी के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेडी थी। लेकिन नायडू को खुद इसका फायदा नहीं हुआ। इस बार बाजी जगनमोहन रेड्डी बाजी मार ली है। नायडू ने अपनी कुर्सी भी गवां दी और रेड्डी सीएम की शपथ लेंगे।

यूपी सरकार में हो सकता है बड़ा फेरबदल, यह है बड़ा कारण

Loksabha Election 2019: रुझानों को देखकर एनसीपी ने कांग्रेस पर फोड़ा हार का ठीकरा

Related News