इंटरनेट डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बठिंडा रैली में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनीति करते हैं। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। ये लोग खुद का राष्ट्रवादी और अन्य सभी को देशद्रोही कहते हैं। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से की। कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव का प्रचार करने पंजाब पहुंचीं। यहां उन्होंने जनसभा में आरएसएस और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा. जब पूरा पंजाब देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए लड़ रहा था, उस वक्त आरएसएस के लोग ब्रिटिश सरकार की चमचागिरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के लोग कभी आजादी के आंदोलन में नहीं लड़े।


प्रियंका ने कहा कि अब मोदी का झूठ देश के सामने आ गया है। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन, बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सत्तर सालों में देश का कितना विकास हुआ। उन्होंने कहा की मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा गौरतबल है की कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव का प्रचार करने पंजाब पहुंचीं। प्रियंका ने कहा की सुना है कि कल इसी मैदान में प्रधानमंत्री जी की जनसभा हुई थी। ये भी सुना कि उनके झूठ के सिलसिले का जवाब बठिंडा के आसमान ने दे दिया। क्योंकि चाहे आंधी हो, तूफ ान हो, चाहे मौसम क्लाउडी हो, लेकिन इनकी सच्चाई अब देश की जनता के राडार पर आ चुकी है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पठानकोट में रोड शो भी किया।


उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार की नोटबंदी की नीति से 50 लाख रोजगार घटे, इनके शासन में 24 लाख रोजगार खाली पड़ेे हैं। कर्जमाफी पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देशभर में घूमते हुए जो किसान मुझे मिलता है, वे पीड़ा में डूबे हैं। जब देशभर से किसान पैदल दिल्ली आया, तो प्रधानमंत्री ने अपने बंगले से निकलकर उनके लिए 5 मिनट भी नहीं निकाले।

Related News