स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण में कई ऐसे संदेश मिले हैं जो देश में नया कानून ला सकते हैं। लेकिन PM मोदी ने अपने दिए भाषण में जनसँख्या को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया है। इसके साथ ही देश में जनसँख्या नियंत्रण को लेकर नया कानून आने की चर्चाएँ तेज हो गयीं है। इस बातो को धायण में रखते हुए ऐसा लगता है कि सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून ला सकती है।

सरकार 2022 में जब तक सभी लोगों के लिए आवास उपलब्ध कराएगी, लगभग 10 करोड़ और लोग पैदा हो चुके होंगे जिनके लिए आवास, भोजन और कपड़ा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि कम आर्थिक संसाधन और कम भू क्षेत्र वाला भारत ज्यादा जनसंख्या का भार सहने की स्थिति में नहीं है और इसे रोकने के लिए तत्काल कानून लाया जाना चाहिए।

आशंका है कि अगर सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की तरफ आगे बढ़ती है तो कुछ लोग धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए सरकार के इस फैसले का विरोध कर सकते हैं। लेकिन केंद्र ने इसके पहले भी कड़े फैसले लेकर बता दिया है कि वह वही फैसला लेगी जो देशहित में होगा।

Related News