राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे आज के समय में बहुत से युवा रूचि दिखा रहे हैं। इस क्षेत्र में कोई अपनी मर्जी से आता है तो कोई लाया जाता है। राजनीती में सक्रिय रहने के बाद आपको सैलरी के अलावा ढेर सारी सुविधाएँ भी मिलती है और इन सुविधाओं को पाने के लिए हर कोई ललायित रहता है।

नेताओं को इतनी सारी सुविधाएं मिलती है क्या आप जानते हैं देश के इन नेताओं को सैलरी के रूप में क्या मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के नेताओं को कितनी सैलरी मिलती है।

1. राष्ट्रपति की सैलरी



राष्ट्रपति के पद को सब से बड़ा पद माना जाता है और राष्ट्रपति को 5 लाख रूपये मिलते हैं। सिर्फ सैलरी ही नहीं उन्हें आलिशान घर, गाड़ियां, नौकर चाकर, सेफ्टी और सुरक्षा के लिए गार्ड, मेडिकल, बिजली, पानी और अन्य कई तरह की सुविधाएँ मिलती है।

2. उपराष्ट्रपति की सैलरी



देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए 4 लाख रूपये की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा कई ढेर सारी सरकारी सुविधाएँ मिलती है। राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का ही पद आता है।

3. प्रधानमंत्री की सैलरी


प्रधानमंत्री की बात करें तो उन्हें सैलरी के तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें भी सभी जरूरी सुविधाएँ मिलती है।

4. मुख्यमंत्री की सैलरी



हमारे देश में जितने भी राज्य हैं सबकी सरकारों के मुखिया अलग-अलग सैलरी के रूप में लेते हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सैलरी की बात करें तो वो सबसे ज्यादा 4 लाख 21 हजार रूपये थी वहीं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सबसे कम सैलरी लेने के रूप में भी जाने जाते हैं।

5. लोकसभा के सांसद की सैलरी


लोकसभा के रूप में चयनित सांसद को सरकार की तरफ से 5 0 हजार रूपये दिए जाते हैं।

Related News