इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 29 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर ना सिर्फ लोग पीला भोजन व पतंग उड़ाते हैं बल्कि उनके कपड़ों में भी इसी रंग की झलक दिखाई देती हैं। इस दिन पीला रंग का कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी बंसत पर पीले रंग की आउटफिट सोच रही हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ ड्रैसेज दिखाएंगे, जिनसे आप अपने लिए आइडिया ले सकती हैं।

अगर आप इस बार बंसत पंचमी पर पीले रंग के साथ ट्रैडिशनल टच चाहते हैं तो यहां से आइडियां ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह आप पीले रंग को अपने फैशन की हिस्सा बना सकते हैं।

अगर साड़ी पहनना चाहती हैं तो काजोल से लें इंस्पिरेशन। आज हम आपको काजोल के बहुत से साड़ी लुक दिखाएंगे जिसमे उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से येल्लो कलर की साड़ी पहनी है।


अगर आप फुल यैलो सूट नहीं पहनना चाहती तो व्हाइट या किसी ओर रंग के सूट के साथ यैलो दुप्ट्टे को टीमअप कर सकती हैं। ये ऑउटफिट भी आपको सबसे डिफरेंट लुक देगा।

Related News