उम्र बढ़ने के साथ इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है और कई बीमारियां हमें जकड़ लेती है और इनका पता लगाने के लिए हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। कई टेस्ट करवाने पड़ते हैं और ये टेस्ट काफी महंगे होते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ टेस्ट के बारे में बता रहे हैं, जो आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और इससे सिर्फ 30 सेकंड के अंदर यह पता चल जाएगा कि आपके शरीर के साथ सब कुछ ठीक है या नहीं। तो आइए जानते हैं इन टेस्ट्स के बारे में।

नाखूनों की जड़ों को दबाएं


आपको अपने दाहिने अंगूठे और तर्जनी ऊँगली से अपने नाखूनों की जड़ों को दबाना होगा और ऐसा ही आपको बाएं हाथ की उंगलियों पर दाएं हाथ से ऊपरी भाग पर करना है। अपने अंगूठे से शुरू करें और 3-5 सेकंड तक पकड़ें। आगे की उँगलियों पर बढ़ते हुए इस ट्रिक को दोहराएं। दवाब हटाने के बाद अगर 2 सेकंड तक आपका खून वापस आ जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो आपके शरीर में पर्याप्त रक्त प्रवाह होता है।

अंगूठा: यदि अंगूठे के नाखून पर दवाब बनाने से आपको दर्द होता है तो आपके फेफड़ों मे समस्या हो सकती है।

तर्जनी: इस उंगली में दर्द बड़ी आंत की परेशानी और कब्ज का संकेत है।

मध्यम उंगली: इसमें उंगली में दर्द दिल की समस्याओं का संकेत है।

अनामिका: दिल के साथ गहराई से जुड़ी इस ऊँगली में दर्द होना भी हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत देता है।

छोटी उंगली: छोटी उंगली में दर्द होने से छोटी आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

मुट्ठी बनाएं


अपने हाथ से मुट्ठी बना लें। 30 सेकंड के बाद, अपनी मुट्ठी खोलें और आप देखेंगे कि आपकी हथेली सफेद हो गई है। ऐसा करने से रख वाहिकाहें दबती है और खून का प्रवाह होना बंद हो जाता है। अगर हाथ खोलने पर रक्त वापस आता है तो आप स्वस्थ है और रक्त वाहिकाहें भी सही तरह से काम कर रही है। लेकिन अगर हथेली का रंग सामान्य लाल होने में वक्त लेती है तो धमनियों में समस्या हो सकती है।

लेटकर पैरों को 30 सेकंड तक उठायें


आपको सबसे पहले फर्श परलेटना है और भुजाओं को जमीन पर अपनी तरफ से सीधा रखें। इसके बाद आप अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाना है। 30-35 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें। यदि आप अपने पैरों को मोड़ने या उन्हें हिलाने के बिना ऊपर करने में सक्षम थे, तो आपका शरीर स्वस्थ है। दूसरी ओर, यदि आपको यह कार्य वास्तव में कठिन लगता है, तो आपके पेट या निचली रीढ़ में कुछ गड़बड़ हो सकती है।

Related News