महाभारत के सबसे लोकप्रिय किरदार द्रौपदी के बारे में आप सभी जानते होंगे। वो पांच पांडवों की पत्नी थी। पांचो पांडवों से विवाह करने के कारण उसे पांचाली नाम से भी जाना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पांडवों की द्रौपदी ही इकलौती पत्नी नहीं थी बल्कि द्रौपदी के अलावा भी इन पांचों पांडवों की कई पत्नियां थीं। आज हम आपको द्रौपदी के अलावा पांडवों की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पांडवों की अन्य पत्नियाँ –

1- युधिष्ठिर

द्रोपदी के अलावा युधिष्ठिर की पत्नी देविका थी। ये युधिष्ठिर की दूसरी पत्नी थी और इन दोनों के पुत्र का नाम धौधेय था।

2-अर्जुन

द्रौपदी के अलावा अर्जुन ने तीन शादियां और की थी। उनकी अन्य तीनों पत्नियों का नाम सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा था। उलूपी से इरावत, सुभद्रा से अभिमन्यु, चित्रांगदा से वभ्रुवाहन नाम के पुत्र जन्मे।

3- भीम

भीम ने भी द्रौपदी के अलावा अन्य स्त्रियों से विवाह किया था। उनकी दो अन्य पत्नियां हिडिम्‍बा और बलंधरा थी। भीम की पत्नी हिडिम्‍बा ने घटोत्कच और बलंधरा ने सर्वंग नाम के पुत्र को जन्म दिया।

4- नकुल

नकुल की द्रौपदी के अलावा करेणुमती नामक पत्नी थी और उनके पुत्र का नाम निरमित्र था।

5- सहदेव

द्रौपदी के अलावा सहदेव ने एक और विवाह किया था उनकी दूसरी पत्नी का नाम विजया था। उनके पुत्र का नाम सुहोत्र था।

Related News