इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते है इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है जिसके कारण आपके घर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

भगवान विष्णु सभी के पालन पोषण का ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी कृपा बनाए रखते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करने से उनकी कृपा तो मिलती ही है, साथ ही इस दिन पूजा करने का भी काफी महत्व रहता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु ग्रह को शांत करने में मदद मिलती है।

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और जल्दी नहाकर घी का दीपक जलाने के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा शुरू कर दें। ऐसे करने से आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।

दोस्तों आपको बात दे की गुरुवार को सुबह जल में हल्दी मिलाकर सूरज देव को चढ़ाएं। इस दिन पीले वस्त्र पहनें तो इसका भी अच्छा फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन पीले चावल, पीली मिठाई आदि का भोग लगाने से बेहद शुभ फल मिलता है।

Related News