बॉलीवुड और हॉलीवुड में आये दिन कोई ना कोई ऐसी खबरे आती रहती है, लेकिन आज हम बात करेंगे हॉलीवुड एक्टर ऑस्कर विजेता मॉर्गन फ्रीमैन के बारे में जिनपर अवैध संबंध के गंभीर आरोप लगे हैं। खबरों के अनुसार मॉर्गन पर आधी से कम उम्र की सौतेली पोती इडेना हाइन्स के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया गया है।

80 वर्षीय फ्रीमैन अपनी सौतेली पोती के साथ संबंधों को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा में हैं, जिसकी साल 2015 में धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हालांकि, फ्रीमैन ने अपनी सौतेली पोती के साथ संबंधों से साफ़ इनकार किया है।

फ्रीमैन पर अवैध संबंध के आरोपों का खुलासा एक वकील ने किया है। वकील ने बताया कि इडेना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड लैमर डेवनपोर्ट को दादा जी की इस हरकत के बारे में बताया था। इडेना ने लैमर को मैसेज कर इस बात की जानकारी दी थी।

Related News