रेखा आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। आज हम आपको रेखा के जीवन से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। दिखने में रेखा इतनी आकर्षक थी कि अमिताभ भी उनके दीवाने हो गए थे। लेकिन रेखा का जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा।

उनकी शादी भी एक बॉलीवुड का किस्सा ही बन कर रह गई। रेखा ने जिससे शादी की उस से वो एक महीने पहले ही मिली थी। उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की जिन्होंने शादी के सात महीने बात ही आत्महत्या कर लिया था।

रेखा से मिलने के महीने भर बाद उन्होंने रेखा को प्रपोज कर दिया और उनके हौंसले को देखते हुए रेखा ने उन्हें हां कह दिया। दोनों तुरंत शादी करने के लिए चल पड़े। लेकिन जब वो दोनों मंदिर पहुंचे तो रात के 10:30 बजे थे। मंदिर के पुजारी संजय बोडस सो रहे थे लेकिन दोनों ने पंडित जी को उठाया और शादी की बाते बताई। दोनों रात में ही शादी के बंधन में बंध गए।

लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही रेखा को अहसास हो गया कि उन्होंने गलती की है। जब वे दोनों हनीमून पर लंदन गए तो रेखा को पता चला कि मुकेश का 10 सालों से इलाज चल रहा था जिसे मुकेश ने छुपाया। एक और बात जो मुकेश ने रेखा से छुपाई वो ये कि साइकोथेरेपिस्ट आकाश बजाज के साथ मुकेश रिलेश्नशिप में थे।

ये सब बातें रेखा को बहुत हर्ट हुई और उन्होंने कहा कि मैं ऐसी महिला नहीं हूँ जो झूठ के साथ जिंदगी बिताए और ऐसी शादी के क्या मायने?

Related News