बिग बॉस 14 के घर में वीकेंड का वार आने वाला है। इसी के साथ दर्शकों में ये जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर इस बार एलिमिनेशन की तलवार किस सदस्य पर गिरने वाली हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए राहुल वैद्य , निक्की तम्बोली ,देवोलीना भट्टाचार्जी और विकास गुप्ता नॉमिनेटेड हैं। मगर इसमें से किस सदस्य को सबसे कम वोट मिले हैं। ये बात देखने वाली हैं।

सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो घर से इस वक्त विकास गुप्ता की एग्जिट हो चुकी है। इस बारे में बिग बॉस के अंदर की जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी है।

बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता को सबसे कम वोट्स मिले हैं। जिसके बाद वो घर से बेघर हो चुके हैं। सामने आ रही जानकारी की मानें तो निक्की तम्बोली को अच्छे वोट्स मिले हैं। रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की फैन फॉलोइंग का निक्की तम्बोली को भारी फायदा हुआ है। जिसके बाद से वो घर से बेघर होने से बच गई हैं।

Related News