Sports News- Naman Awards में इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान
- byJitendra
- 16 Mar, 2026
दोस्तो हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों के लिए विशेष प्रतिष्ठित 'नमन अवॉर्ड्स 2026' आयोजित किया, 15 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गए इस आयोजन में , कई खिलाड़ियों, पूर्व क्रिकेटरों, कोचों और अंपायरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। बोर्ड ने इस साल के कार्यक्रम के लिए अवॉर्ड विजेताओं में वृद्धि की हैं, आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिला हैं कौनसा अवार्ड-
शुभमन गिल को मिला 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड'
भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)' के लिए प्रतिष्ठित 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गाय। यह लगातार दूसरी बार हुआ जब गिल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला।
महिलाओं की श्रेणी में, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)' का खिताब दिया गया। यह उनके करियर में पाँचवीं बार हुआ जब उन्हें यह सम्मान मिला, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।

घरेलू क्रिकेट के सितारों को मिलें सम्मान
घरेलू क्रिकेट के कई खिलाड़ियों को भी इस सीज़न के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया
ईरा जाधव (मुंबई) को घरेलू क्रिकेट में 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर' के लिए 'जगमोहन डालमिया ट्रॉफी' मिली।
शेफाली वर्मा (हरियाणा) को सीनियर घरेलू ODI में 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर' के लिए 'जगमोहन डालमिया ट्रॉफी' दी गई।
आयुष म्हात्रे (मुंबई) को घरेलू लिमिटेड-ओवर्स टूर्नामेंट में 'सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर' के लिए 'लाला अमरनाथ अवॉर्ड' मिला।
हर्ष दुबे (विदर्भ) को रणजी ट्रॉफी में 'सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर' के लिए 'लाला अमरनाथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को BCCI के घरेलू टूर्नामेंट में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अवॉर्ड' मिला, क्योंकि उन्होंने इस सीज़न में चार ट्रॉफियाँ जीतीं और दो प्रतियोगिताओं में उपविजेता रहे।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स
समारोह के दौरान, BCCI भारतीय क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स' से भी सम्मानित किया, जिनमें शामिल हैं:
रोजर बिन्नी
राहुल द्रविड़
मिताली राज
ये अवॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट में उनके विशाल योगदान और लंबे समय तक रहे प्रभाव को मान्यता देते हैं। ICC ट्रॉफी जीतने वाली पाँच टीमों को सम्मानित किया गया।
एक ऐतिहासिक कदम के तहत, पाँच भारतीय टीमों को, जिन्होंने हाल ही में ICC के बड़े खिताब जीते हैं, NAMAN Awards में एक साथ सम्मानित किया गया।
इन टीमों में शामिल हैं:
सीनियर पुरुष टीम – ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 की विजेता
सीनियर महिला टीम – ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता
पुरुष अंडर-19 टीम – ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 की चैंपियन
महिला अंडर-19 टीम – ICC महिला अंडर-19 T20 विश्व कप 2025 की चैंपियन
NAMAN Awards 2026 भारतीय क्रिकेट का एक भव्य उत्सव होने का वादा करता है, जिसमें उन खिलाड़ियों और टीमों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा गया, जिन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों ही मंचों पर देश का गौरव बढ़ाया है।






