Petrol Price in Pakistan- पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल कितनी है, आइए जानें
- byJitendra
- 12 Dec, 2025
दोस्तो दुनिया में पेट्रोल कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो एक परेशानी का सबब हैं, जहां भारतीय बढती इधन कीमतों से परेशान हैं, वहीं हमारा पडोसी मुल्क पाकिस्तान भी परेशान हैं, यहां की सरकार ने नवंबर की शुरुआत में एक और बदलाव की घोषणा की है। कीमतों में यह समय-समय पर होने वाली बढ़ोतरी पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे नागरिकों पर दबाव डाल रही है, आइए जानते हैं पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत कितनी हैं-

फ्यूल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी की घोषणा
पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी:
पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल की कीमत में 2.43 PKR प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
डीजल की कीमत में बढ़ोतरी:
डीजल की कीमत में और भी ज़्यादा 3.02 PKR प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अपडेटेड फ्यूल की कीमतें
नई पेट्रोल की कीमत:
263.02 PKR/लीटर से बढ़कर 265.45 PKR/लीटर हो गई है
नई डीजल की कीमत:
275.42 PKR/लीटर से बढ़कर 278.44 PKR/लीटर हो गई है
कीमत में बदलाव की अवधि
वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी अस्थायी है और दो हफ़्ते तक लागू रहेगी।






