Health Tips- क्या आपको बहुत तेज गुस्सा आता हैं, ऐसे करें इसे शांत

दोस्तो खुशी, गुस्सा, रोना आदि ये सब इंसानी भावना हैं, जिसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता हैं, ऐसे में हम बात करें  गुस्से कि तो यह आपकी फिजिकल हेल्थ और पर्सनल रिश्तों दोनों पर असर डाल सकता है। अच्छी बात यह है कि जब आपको लगे कि आपका गुस्सा बढ़ रहा है, तो शांत रहने के लिए कुछ प्रैक्टिकल तरीके हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे आप अपना गुस्सा कंट्रोल कर सकते हैं- 

1. 10 से 1 तक उल्टी गिनती गिनें

उल्टी गिनती करने से आपका दिमाग इमोशनल मोड से लॉजिकल मोड में चला जाता है, जिससे गुस्से की इंटेंसिटी कम होती है और आपको कंट्रोल पाने के लिए कुछ समय मिलता है।

2. गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें

अपनी आंखें बंद करें और अपनी सांस पर फोकस करें। "4-7-8" तरीका आज़माएं: 4 सेकंड के लिए सांस अंदर लें, 7 सेकंड के लिए रोकें, और 8 सेकंड में धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह तरीका आपके नर्वस सिस्टम को आराम देता है और शांति को बढ़ावा देता है।

3. पानी पिएं

गुस्सा आपके शरीर का टेम्परेचर बढ़ाता है। धीरे-धीरे एक गिलास ठंडा पानी पीने से आपके शरीर और दिमाग दोनों को ठंडा करने में मदद मिल सकती है।

4. अपनी जगह बदलें और चुप रहें

उस व्यक्ति या स्थिति से दूर हो जाएं जिससे आपका गुस्सा बढ़ रहा है। बहस करने के बजाय पांच मिनट चुपचाप बिताएं—यह ठहराव आपको अपने विचारों को इकट्ठा करने और बिना सोचे-समझे रिएक्शन देने से रोकता है।