Health Tips- लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन विटामिन्स का करें सेवन, जानिए इनके बारे में

दोस्तो हमारे शरीर के अन्य अंगों  कीप तरह हमारा लीवर बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसको स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही जरूरी हैं, इसको स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी हैं। कुछ विटामिन की कमी से लिवर सेल्स कमज़ोर हो सकते हैं, उनकी रिपेयर करने की क्षमता कम हो सकती है, और लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में- 

1. विटामिन A

विटामिन A की कमी से लिवर सेल्स को नुकसान हो सकता है, जिससे उनका काम और रिपेयर करने की क्षमता कमज़ोर हो जाती है। सही मात्रा में लेने से आपके लिवर को मज़बूत बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. विटामिन D

विटामिन D फैट मेटाबॉलिज़्म में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से लिवर में फैट जमा हो सकता है, जिससे फैटी लिवर की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

3. विटामिन E

विटामिन E एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर सेल्स को नुकसान से बचाता है। विटामिन E की कमी से समय के साथ लिवर की सेहत खराब हो सकती है।

4. विटामिन B12

फैट को ठीक से तोड़ने के लिए विटामिन B12 बहुत ज़रूरी है। B12 की कमी से लिवर में फैट जमा हो सकता है, जिससे इसके नॉर्मल काम पर असर पड़ता है।