Health Tips- क्या आप सही समय पर खा रहे है ये चीजें, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 08 Dec, 2025
दोस्तो इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान पान और जीवनशैली की जरूरत है, लेकिन उससे ज्यादा आप किस वक्त उस खाने का सेवन करते हैं, यह जानना जरूरी हैं, सही समय पर सही खाना खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पूरी हेल्थ बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजो के बारे में बताएंगे जिनको सही समय पर खाना जरूरी हैं, आइए जानें इनके बारे में-

दही: रात में दही न खाएं क्योंकि इससे डाइजेशन धीमा हो सकता है। सुबह या दोपहर बेहतर समय है।
सेब: सुबह सेब खाने से एनर्जी मिलती है और डाइजेशन में मदद मिलती है, जबकि रात में इन्हें खाने का असर कम होता है।

केला: रात में केले खाने से कुछ लोगों को खांसी या जुकाम हो सकता है, इसलिए इन्हें दिन में जल्दी खाना सबसे अच्छा है।
चावल: चावल जैसा भारी खाना दोपहर में बेहतर होता है। रात में चावल खाने से वज़न बढ़ सकता है।
चाय या कॉफी: देर रात कैफीन वाली ड्रिंक्स न पिएं, क्योंकि वे नींद के पैटर्न में रुकावट डाल सकती हैं।
चॉकलेट: रात में चॉकलेट खाने की क्रेविंग से नींद न आने और अनचाहा वज़न बढ़ने की समस्या हो सकती है।
फास्ट फूड: देर रात फास्ट फूड खाने से अगले दिन डाइजेशन में दिक्कत और सुस्ती हो सकती है।
संतरा: खाली पेट संतरा खाने से एसिडिटी हो सकती है। इन्हें खाने के बाद खाना बेहतर है।





