कोरोनावायरस के लॉकडाउन के बाद से लोगों का सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का और डेटा की खपत भी बढ़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं लेकिन एक ऐप ऐसा भी है जिसने टिकटॉक, व्हाट्सएप को भी पछाड़ दिया है। ये ऐप लॉकडाउन के दौरान ही चर्चा में आया है और ये ऐप है Zoom ऐप, ये ऐप लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ गया है कि भारत में इसे सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इतना ही नहीं, इस ऐप ने व्हाट्सएप , इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे कई पॉपुलर एप्स को पीछे छोड़ दिया है।

Zoom App क्या है?

Zoom App सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप ने बनाया है। इसकी मदद से आप वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकते हैं और एक बार में 50 लोगों को जोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि जूम ही सिर्फ एक ऐसा ऐप है, जिसमें आप वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए एक साथ 10 से ज़्यादा लोगों को ऐड कर सकते हैं। इस कारण ऑफिस में काम करने वाले और प्रोफेशनल लोग इसे वर्क फ्रॉम होम के दौरान काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस ऐप को अबतक 500 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Zoom ऐप पर लगा बड़ा आरोप

Zoom ऐप पर हालाकिं कई आरोप भी लग रहे हैंमदरबोर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Zoom ऐप का iOS वर्जन यूजर्स का डाटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। हालांकि, इन आरोपों से कंपनी के फाउंडर Eric Yuan ने इनकार किया है।

Related News