पुराने समय में आग जलाकर या फिर कबूतर के जरिए सूचना एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाती थी, बाद में यह काम टेलीफोन से होने लगा। ये बात हम सभी को पता है कि हर देश का अपना एक दूरसंचार कोड होता है। अक्सर आपने किसी भी नंबर को डायल करने से पहले उसके आगे +91 लगा हुआ देखा होगा। ह हमारे भारत देश का संचार कंट्री कोड है। यह हर देश का अलग होता है।

लेकिन क्या आपने सोचा कि आखिर भारत का संचार कंट्री कोड +91 ही क्यों है। इसी के बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीनस्थ आने वाले अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा पूरी दुनिया में चल रही दूरसंचार गतिविधियों की निगरानी की जाती है। इसके लिए नियम भी बनाए जाते हैं। ऐसे में हर देश को एक टेलीकॉम पहचान देने के लिए यह कोड बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन हर राष्ट्र को एक कोड देता है और राष्ट्र को उस क्षेत्र के अनुसार कोड दिया जाता है जिस क्षेत्र मे वे आते हैं। भारत को कोड +91 दिया गया है क्योंकि भारत जोन 9 मे आता है, जोन 9 मे केंद्रीय, पश्चिमी और दक्षिण एशियाई देश आते हैं। जिसमे ज़्यादातर मध्य पूर्व साथ ही कुछ अंतर्राष्ट्रीय सेवा कोड भी शामिल हैं। इसलिए हमारा कोड +91 है, जबकि नेपाल का +977 है।

Related News