व्हाट्सएप ने अपने joinable calls फीचर को अब यूजर्स के लिए पेश किया है जो यूजर्स को चल रहे ग्रुप वीडियो में सीधे ग्रुप चैट में शामिल होने की अनुमति देता है। नवीनतम अपडेट यूजर्स को ग्रुप चैट टैब से चल रहे ग्रुप कॉल में शामिल होने का विकल्प देगा।

जॉइनेबल कॉल्स को पहली बार इस साल जुलाई में व्हाट्सएप पर पेश किया गया था। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अब व्हाट्सएप ग्रुप के साथ इसे इंटीग्रेट करके फीचर में कई सुधार किए हैं। लेटेस्ट अपडेट के साथ पेश किए गए चेंज के बाद, ग्रुप कॉल नोटिफिकेशन्स अब प्रतिभागियों के नाम के बजाय ग्रुप का नाम डिस्प्ले करेंगी।

एक यूजर अब ग्रुप चैट विंडो से चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप कॉल में शामिल हो सकता है। सभी चल रहे ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल अब आपकी चैट में भी दिखाई देंगे जिन्हें आप ऐप खोलते ही आसानी से देख सकते हैं और इसमें शामिल हो सकते हैं।

एक बार ग्रुप कॉल शुरू होने के बाद, सभी मेंबर्स या तो तुरंत या अपने खाली समय में शामिल हो सकते हैं। ग्रुप चैट के भीतर आपको एक ज्वाइन बटन के साथ एक अलग टैब दिखाई देगा, वे कॉल में आने के लिए इसे टैप कर सकते हैं। व्हाट्सएप का कहना है कि कॉल नोटिफिकेशन में ग्रुप मेंबर्स के नाम की जगह ग्रुप का नाम लिखा होगा।

Related News