वीवो बहुत जल्द भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y72 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इस फोन के जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी। वीवो ने अपने ट्वीट #ItsMy5GStyle का भी इस्तेमाल किया है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी आने वाले दिनों में जानकारी दे सकती है।अफवाहों की मानें को वीवो Y72 5G स्मार्टफोन भारत में 15 जुलाई को लॉन्च हो सकता है।


कंपनी इस फोन को भारत में दो कलर ऑप्शन- ड्रीन ग्लो और ग्रेफाइट ब्लैक में लॉन्च कर सकती है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। वीवो ने इस फोन को इसी साल मार्च में थाइलैंड में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि कंपनी थाइलैंड वाले वर्जन को ही भारत में इंट्रोड्यूस करेगी।

फोन में 1080x2408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन 8जीबी रैम और 4जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ भारत में एंट्री कर सकता है। फोन में 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वीवो Y72 5G के इंडियन वेरियंट में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया जा सकता है।

Related News