अगर आपको स्ट्रैटिजिक गेम्स खेलना पसंद है तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास स्ट्रैटिजिक गेम्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो कि यूजर्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। अगर आप भी ऐसे ही गेम्स की तलाश में हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आ सकता है। आइये जानते हैं इन गेम्स के बारे में।

Royal Revolt 2: यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और Royal Revolt 2 गेम को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग 4.5 है। इस गेम की साइज 78 एमबी है इसलिए यह आपके फोन में ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगा।

फीचर्स- गेम में कई राउंड्स हैं जिन्हे दिए गए समय में पूरा करना होता है। गेम में आपको खुद के एक सेना मिलती है जैसे जैसे आप स्टेज क्लियर करते जाएंगे आपकी सेना बढ़ती जाएगी। इसमें समय के साथ आपको अपनी सेना और हथियारों दोनों को बढ़ाना होगा।

DomiNations: यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और गेम को 1 करोड़ यूजर्स ने DomiNations गेम को डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग4.3 है। इस गेम की साइज 74 एमबी है।

फीचर्स- यह एक स्ट्रैटिजिक गेम है। इसमें भी आपको अपना एक सम्राज्य बनाना होता है। यह भी एक दिलचस्प गेम है जिसे खेलने का अपना अलग ही मजा है।

Empire War: यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और गेम को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग 4.4 है। इस गेम की साइज 63 एमबी है।

फीचर्स- इसमें आपको दिए गए टास्कस को पूरा करना होगा।

Olympus Rising: गेम को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग 4.6 है। इस गेम की साइज 83 एमबी है।

फीचर्स- आपको अपने किले को दुश्मनों से बचाना होगा और साथ में दूसरों के किले को जीतना भी होगा। गेम में आपको कई हीरोज और भगवान मिलते हैं जिनकी मदद से आपको जंग लड़नी होती है।

Related News